भारी कोहरे के बीच कार बिना रेंिलग के रेलवे ब्रिज से असंतुलित होकर नीचे जा गिरी, एक ही परिवार के पांच लोग घायल

मयंक शर्मा
खंडवा २६ दिसंबर ;अभी तक;  मंगलवार तडके 4 बजे के करीब भारी कोहरे के बीच पांच या.ित्रयों के सवार की कार ं रेल्वे ओव्हर ब्रिज से करीब 30 फीट उंचाई से छलांग लगा गयी।  कार बिना रेंिलग के रेलवे ब्रिज से  असंतुलित होकर  नीचे जा गिरी है। । हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों मे एक ही परिवार के पांच लोग जिसमें राजकुमार पिता शिवनारायण, स्नेहलता पति शिवनायरण, शिवनायरण, प्रेमबाई, प्रहलाद पिता ुत्र नन्हेलाल सभी निवासी जलवा है।
                                  यहां से 30 किमी दूर ग्राम गोराडिया के पास हादसा, है। बेतूल-छनेरा इंदौर रोड पर ग्राम गोराडिया के समीप सिंगाजी थर्मल पावर परियोजना के लिए कोयला लेकर जाने वाले ट्रेक पर बने रेलवे ओवर ब्रिज में दोनो ओर रेलिंग नहीं होने के कारण कार ऊंचाई से नीचे गिर गई।ग्रामीणों के अनुसार  ब्रिज बनने के बाद पांचवीं घटना, है। आक्रोशिात  ग्रामीणों ने चक्काजाम भी कियाा।
ग्रामीण ने कहा कि जनप्रतिनिधियों से लेकर कलेक्टर तक से  के बा कारद्यवाही नकारात्मक है।
                           बीड़ चैकी प्रभारी राधेश्याम मालवीय ने बताया  कि पीडित परिवार  गमी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। एक परिवार की कार रेलवे ब्रिज पर असंतुलित होकर 30  फीट नीचे जा गिरी। ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए घयलों को ं अस्पताल पहुंचाया है।  सड़क दुर्घटनाओं के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस और प्रशासनीक अधिकारियों को घटना की जानकारी मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पीडित परिवार ग्राम जलवा का है। वे सिविनी बनापुरा में किसी के यहां गमी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस जलवा लौट रहा थे।।