प्रदेश

वृध्द महिला की हत्या कर बदमाश 7 किलो अफीम ले उड़े

महावीर अग्रवाल

मन्दसौर २८ मार्च ;अभी तक;  यहां से 15 किमी दूर पिपलियामंडी पुलिस थाने के गांव लसूड़िया में गत रात्रि में अज्ञात बदमाश घर मे सोई वृद्ध महिला की हत्या कर 7 किलो अफीम ले उड़े।
                                  एसडीओपी श्री नरेन्द्र सोलंकी ने बताया कि चंद्रकुंवर पति समंदरसिंह 65 नि ग्राम के 10 आरी का शासकीय अफीम का पट्टा है। अफीम की खेती से निकली हुई 7 किलोअफीम का बर्तन लसूड़िया में रात्रि में अपने घर मे रखा था और महिला घर मे सोई हुई थी। रात्रि में कोई अज्ञात बदमाश महिला की हत्या कर अफीम ले उड़ा। पिपलियामंडी पुलिस ने धारा 69/24 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button