पन्ना में अन्न उत्सव का तीन दिवसीय आयोजन, 12 जुलाई तक चलेगा कार्यक्रम

दीपक शर्मा
पन्ना १० जुलाई ;अभी तक; जिले में आज से उचित मूल्य की दुकानों में तीन दिवसीय अन्न उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कल पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने बताया कि जिले की सभी 428 उचित मूल्य दुकानों में मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इनकी उपस्थिति में पात्र हितग्राहियों को खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया जाएगा।
                                     जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा सभी उचित मूल्य दुकान के विक्रेताओं को अन्न उत्सव के दौरान नियमित रूप से दुकान खोलकर सामग्री वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही हितग्राहियों से अन्न उत्सव में पात्रतानुसार खाद्यान्न सामग्री प्राप्त करने की अपील भी की गई है। जिला व विकासखण्ड स्तर के अधिकारियों द्वारा भी पीडीएस दुकानों का भ्रमण कर सामग्री वितरण का पर्यवेक्षण किया जाएगा।यह अन्न उत्सव कार्यक्रम 12 जुलाई तक चलेगा।