बड़वाह में 174 मिलीमीटर याने 7 इंच वर्षा, 50 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा

प्रदीप सेठिया
 बड़वाह २३ जुलाई ;अभी तक; खरगोन जिले के बड़वाह सबडिवीजन मुख्यालय पर शनिवार शाम को भारी वर्षा हुई
                           तहसील कार्यालय के प्रवीण श्रीमाली एवं संजय प्रजापति ने बताया कि बड़वाह में 174 मिलीमीटर याने करीब 7 इंच भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई।  क्षेत्र की निचली बस्तियों में पानी भर गया शनिवार शाम 6:00 बजे से रात करीब 9:00 बजे तक 3 घंटे में यह भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई।  नर्मदा नदी व आसपास के नदी नालों में जल स्तर में वृद्धि हो गई इस वर्षा काल में अभी तक यहां 463 मिलीमीटर कुल वर्षा रिकॉर्ड की गई है
                              बुजुर्गों का कहना है की विगत 50 वर्षों में 3 घंटे की अवधि में इतना पानी नहीं गिरा