भाजपा महासचिव ने विपक्षी दलों की तुलना बाढ़ में फसे कुत्ते, बिल्ली और चूहे से की

अरुण त्रिपाठी
रतलाम ,05 अगस्त  ;अभी तक;   जिले के सैलाना में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस और गठबंधन करने वाले विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने गठबंधन करने वाले विपक्षी दलों की तुलना बाढ़ में एक जगह पर फसे कुत्ते, बिल्ली और चूहे से करते हुए कहा कि देश में मोदीजी की बाढ़ आ रही है , इसलिए सब दल  एक ही स्थान पर एकत्र हो रहे है |
                           भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सैलाना और रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित किया | उन्होंने  राम मंदिर निर्माण को लेकर कहा कि जो लोग भगवान राम के अस्तित्व को काल्पनिक बताते थे। उन्हें भी जनवरी में भगवान राम के भव्य मंदिर के शुभारंभ अवसर पर आकर अपने समस्त पाप धोने का मौका मिलने जा रहा है।
                     भारत माता की जय नहीं बोलने वालों पर भी कैलाश विजयवर्गीय ने जमकर निशाना साधा और कहा कि भारत तेरे टुकड़े होंगे कहने वाले लोगों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी हमेशा खड़ी रहेगी। श्री विजयवर्गीय ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए दावा किया कि प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी |