पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर भड़के नरोत्तम एवम बीडी शर्मा, झूठी खबर फैलाने का आरोप

देवेश शर्मा
मुरैना १० सितंबर ;अभी तक;  पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर झूठ परोस रहे हैं। यह बात जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने आए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा एवं बीडी शर्मा ने कहीं। वे शुक्रवार को मुरैना सर्किट हाऊस पर मीडिया से रूबरू हो रहे थे।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सोशल मीडिया का दुरुपयोग करके उस पर झूठी बातें डालकर लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि दिग्विजय सिंह इस बात को अच्छी तरह समझते हैं कि प्रदेश में भाजपा सरकार एक बार फिर बनने वाली है। भाजपा की सफलता से नाखुश होते हुए इस प्रकार के काम कर रहे हैं। उन्होंने हाल में ही सोशल मीडिया पर एक राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल का सर्वे चला दिया, बाद में उसी न्यूज़ चैनल के एडिटर ने उस सर्वे का खंडन किया तथा पुलिस में मामला दर्ज करने की मांग की है। गृह मंत्री एवम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा  उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। उन्होनें बताया कि दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके लिखा था कि एक बार फिर से नूर जैसा दंगा हो सकता है। उससे पहले खरगोन में भगवा झंडा फहरा दिया था।वह सोशल मीडिया का दुरुपयोग करके लोगों को भड़काने का प्रयास करते रहते हैं।