हमारी सरकार बनने पर किसानों को एमएसपी देंगे: राहुल गांधी

देवेश शर्मा
मुरैना 2 मार्च  ;अभी तक;  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज मुरैना में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी  ने 16 लाख करोड़ रुपए देश के 10-15 उद्योगपतियों का माफ किया है। किसानों का एक रुपया माफ नहीं किया। किसान सिर्फ एमएसपी मांग रहा है। कह रहा है कि हमें सही दाम दिलवा दीजिए। बीजेपी के लोग कहते हैं एमएसपी नहीं मिलेगी। मैं कह रहा है जैसे ही दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी। लीगल एमएसपी हिंदुस्तान के किसानों को हम दे देंगे।
                                 उन्होंने कहा कि भारत में पाकिस्तान और बांग्लादेश से दोगुनी बेरोजगारी है। क्योंकि नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की, जीएसटी लागू की। छोटे व्यापारी, छोटे उद्योगपति जो युवाओं को रोजगार देते हैं वो एक के बाद एक बंद हो गए। देश की अर्थव्यवस्था हर सेक्टर में 5-6 कंपनियों को मोनोपॉली है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग कहते हैं एमएसपी नहीं मिलेगी। मैं कह रहा हूं कि जैसे ही दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी। लीगल एमएसपी हिंदुस्तान के किसानों को हम दे देंगे।
                              राहुल गांधी ने सभा में कहा कि उनकी पहली यात्रा भारत जोड़ो यात्रा थी। दूसरी यात्रा में हमने न्याय शब्द जोड़ दिया। लोगों ने मुझसे कहा कि अलग-अलग तरीके के अन्याय हो रहे हैं। युवा बेरोजगार हैं, किसानों को सही मुआवजा नहीं मिलता। इसलिए हमने न्याय शब्द अपनी यात्रा में जोड़ दिया है।