प्रदेश

30 हजार का इनामी डकैत,वा हत्या का आरोपी गुजरात से गिरफतार 

रवीन्द्र व्यास
छतरपुर 14 जून ;अभी तक;  पुलिस ने तीस हजार रुपये के इनामी  डकैत और दोहरे हत्याकाण्ड के आरोपी को गुजरात  से गिरफतार किया। 8 साल से  पुलिस इस फरार   आरोपी की तलाश में जुटी थी ,पुलिस को 8 साल बाद यह सफलता मिली।
                                        छतरपुर पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी के अनुसार  कुख्यात अपराधी कल्लू पटेल  मवई घाट थाना गौरिहार  वर्ष 2015 में पिता-पुत्र की  हत्या कर  फरार हो गया था,।फरारी के दौरान कल्लू पटेल हत्या के प्रयास, अवैध हथियार से जान से मारने के लिए फायर करना, अड़ीबाजी करना, लूट, डकैती, बलवा एवं दोहरे हत्याकाण्ड के पीड़ित साक्षी पर बयान से पलटने के लिये जान से मारने के नियत से हमला जैसे गंभीर प्रकृति के अपराध करता रहा है।इतना ही नहीं  आरोपी कल्लू पटेल  स्थानीय लोगों को डरा धमकाकर गुंडा टैक्स एवं रंगदारी वसूल करने का आदी था ।कल्लू पटेल को माननीय न्यायालय के द्वारा 07 वर्ष की सजा से दण्डित किया गया था।
                                           महानिरीक्षक सागर जोन के द्वारा कल्लू पटेल पर 30,000 रुपये के इनाम घोषित किया था। इस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए  ए एस पी  विक्रम सिंह  के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी ।   साइबर सेल के सहयोग से दादर नागर हवेली गुजरात में हुलिया बदलकर एवं पहचान छिपाकर रह रहे  आरोपी कल्लू पटेल को  छतरपुर पुलिस की टीम ने  गिरफ्तार किया ।

Related Articles

Back to top button