प्रदेश

यादव समाज की महिलाओं ने छीर सागर शनि मंदिर प्रांगण में मनाया होली मिलन समारोह

दीपक शर्मा

पन्ना ३१ मार्च ;अभी तक; अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा महिला इकाई के तत्वधान में एवं संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष महिला इकाई श्रीमती जानकी यादव के नेतृत्व में पन्ना नगर के बेनी सागर छीर सागर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। 31 मार्च 2024 को शाम लगभग 5 बजे से प्रारंभ होकर लगभग 7 बजे तक फूलों की पंखुड़ियों, गुलाल, रंगों, संगीत नृत्य और फाग के साथ जमकर होली खेली गई।

कार्यक्रम में श्रीमती जानकी यादव प्रदेश अध्यक्ष महिला कार्यकारणी अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, श्रीमती कल्पना यादव युवा महिला मोर्चा अध्यक्ष पन्ना, पूजा यादव कार्यकारणी अध्यक्ष, पूनम यादव महामंत्री, चंपा यादव उपाध्यक्ष, सहित जया यादव, गीता यादव, आस्था यादव, काव्या यादव, कुसुम यादव, सीमा यादव, नीता यादव, छाया यादव, चंदा यादव, चंद्रप्रभा यादव, शिल्पी यादव, पुष्पा यादव, बेबी यादव, कविता यादव, प्रीति यादव, सुनीता यादव, संगीता यादव सहित लगभग सैकड़ा भर से अधिक महिलाएं शामिल रही। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती जानकी यादव के द्वारा महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि आने वाली पीढ़ी को संस्कारित करने एकता और भाईचारा बढ़ाने के लिए धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन अति आवश्यक है। इसी प्रकार कल्पना यादव और आस्था यादव के द्वारा भी महिलाओं को सफलता, एकता और भाईचारा का संदेश देते हुए जागरूक किया गया।

Related Articles

Back to top button