प्रदेश

संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में समाज के प्रभावशील व्यक्तित्व एवं नवीन मतदाताओं को जोड़ें — अटोलिया

महावीर अग्रवाल
मंदसौर ८ जून ;अभी तक;  भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर महा जनसम्पर्क अभियान समस्त लोकसभा क्षेत्रों में चल रहे है। मध्यप्रदेश में भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एंव प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के मार्गदर्शन में समस्त संगठनात्मक जिलों के साथ मंदसौर जिले में भी मंदसौर नीमच जावरा संसदीय क्षेत्र में महा जनसंपर्क अभियान 30 मई से 30 जून 2023 तक चलाया जा रहा है। इस महा जनसंपर्क अभियान को लेकर जिला भाजपा कार्यालय मंदसौर पर मंदसौर विधानसभा अभियान टोली की आवश्यक बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में महा जनसंपर्क अभियान के जिला सह संयोजक एंव भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश नामदेव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह राणा, संजय मुरडिया, हितेश शुक्ला, भाजपा जिला मंत्री नरेन्द्र पाटीदार, मंदसौर विधानसभा संयोजक नरेश चंदवानी मंचस्थ थे। बैठक का शुभारंभ भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय एंव डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
                                       बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा की प्रदेश के सभी जिलों के साथ मंदसौर जिले में भी राष्ट्रीय एंव प्रदेश नेतृत्व की मंशानुरूप महा जनसंपर्क अभियान दिनांक 30 से प्रारंभ हो चुका है। यह अभियान 30 जुन तक मंदसौर लोकसभा क्षेत्र में भी निरंतर चलेगा। अभियान के प्रारंभिक चरणों में अपने अभियान की सारी कार्ययोजना बना ली है। कार्य योजनानुसार हमें तय दिनांक पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को सम्पन्न कराना है। इन कार्यक्रमों में मुख्य रूप से प्रेसवार्ता, व्यापारी सम्मेलन, संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, वरिष्ठजन संवाद, विकास तीर्थ भ्रमण एंव जनसभा जैसे प्रमुख रहेगें। इन सभी कार्यक्रमों में अपनी पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के अलावा नए लोगों को सम्मिलित करने की योजना पर काम करें। हमें अपने भाजपा परिवार का स्वरूप बढ़ाना है। आज कई नए मतदाता और समाज में विशेष पहचान रखने वाले नागरिक भाजपा परिवार से जुड़ कर राष्ट्र सेवा का कार्य करना चाहते हैं। हमें बिना देर किए ऐसे व्यक्तियों तक पहुंचकर उन्हें अपने पार्टी के संगठनात्मक कार्यों मैं आमंत्रित करना चाहिए जिससे कि वह खुलकर भाजपा का कार्य पार्टी के बैनर तले कर सके। संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में भी ऐसे नवीन जनमानस को जोड़कर पार्टी के सभी मोर्चे अपने-अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एंव आम जनता को लेकर एक साथ सम्मेलन को सम्पन्न करे।
बैठक को संबोधित करते हुए महा जनसंपर्क अभियान के जिला सह संयोजक एंव भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नामदेव ने कहा की केन्द्र सरकार एंव राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को बता कर एंव योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राहियों को इस अभियान में जोड़कर पार्टी के कार्य को मजबूत करना है।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह राणा ने कहा की हमारी पार्टी के सातो मोर्चे का संयुक्त सम्मेलन मंदसौर विधानसभा में 19 जून को आयोजित होना है। हमें प्रत्येक मोर्चे से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ आमजन की भागीदारी को भी सुनिश्चित करना है।
बैठक को संबोधित करते हुए मंदसौर विधानसभा संयोजक नरेश चंदवानी ने कहा की इस महा जनसंपर्क अभियान में लोकसभा स्तर के चार वृहद कार्यक्रम होगा जिसमें पत्रकार वार्ता, व्यापारी सम्मेलन, विकास तीर्थ एंव जनसभा आयोजित होगी। तथा विधानसभा स्तर पर संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, हितग्राही सम्मेलन, वरिष्ठजन सम्मेलन, संपर्क से समर्थन, 21 जून को योग दिवस, 23 जून श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस, 25 जून को मोदी जी की मन की बात के कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित होगें।
बैठक में मंदसौर विधानसभा के मंडल अध्यक्ष गण विकास सुराना, ईश्वरसिंह पंवार, अरविन्द सारस्वत, अजय आसेरी सहित भाजपा मंडल महामंत्री गण, मोर्चा मंडल अध्यक्ष गण एंव अभियान टोली के सदस्य गण उपस्थित थे।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।

Related Articles

Back to top button