प्रदेश

मंदसौर शहर व ग्रामीण ब्लॉक का कार्यकर्ता मिलन समारोह आज, वरिष्ट नेताओ की उपस्तिथि में कार्यकर्ताओं से होगी मिशन मंदसौर पर चर्चा

महावीर अग्रवाल
मंदसौर १९ अक्टूबर ;अभी तक;  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ व प्रदेश प्रभारी रणदीपसिंह सुरजेवाला के निर्देशानुसार एवम ज़िला कांग्रेस संगठन प्रभारी डॉ अर्चना जायसवाल, ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन जैन  के मार्ग दर्शन में मन्दसौर शहर व ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस द्वारा कार्यकर्ता मिलन समारोह मनमोहन वाटिका रेवास देवड़ा रोड़ मन्दसौर में आज शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे से आयोजित किया जा रहा है। जिसमे मन्दसौर शहर व ग्रामीण ब्लॉक के कार्यकर्ता व सभी नेतागण सम्मिलित होंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राघवेंद्र सिंह तोमर व ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष विकास दशोरा ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने व विधानसभा उम्मीदवार को जिताने के लिए कार्यकर्ता लगातार अपने अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे है, जिनको मार्गदर्शन देने व आगामी रूप रेखा तैयार करने के लिए सम्मेलन आयोजित किया गया  है । जिसमे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित होकर मिशन मंदसौर पर चर्चा करेंगे।
                                          नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष रफत पयामी,शहर ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्षगण अंबालाल हिंगोरिया, अहमद सलीम खान, ग्रामीण ब्लॉक के कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम कुमावत, शहर कांग्रेस  मंडलम अध्यक्षगण पंकज जोशी, राजनरायण लाड, दशरथ सिंह डियर, वकार खान, शुभम कुमावत, अजय मारू, विश्वनाथ सोनी,अजय सोनी , विजय जैन, नितेश सतिदासानी, रमेश ब्रिजवानी,ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस मंडलम अध्यक्षगण  राजेंद्र कुमावत , श्याम जाट चौधरी, डॉ चंद्रशेखर अहिरवार, डॉगोपाल पाटीदार , रविन्द्र कुमावत ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कार्यकर्ता मिलन समारोह में भाग लेने की अपील की है ।
यह जानकारी शहर कांग्रेस मीडिया प्रभारी वकार खान, योगेंद्र गौर व ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश माली ने दी।

Related Articles

Back to top button