प्रदेश

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल शिवराज सिंह चैहान‎ आज संत सिंगाजी‎ समाधि स्थल पहुंचे, दर्शनपूजन और हवन कुंड में आहुति दी

मयंक शर्मा

खंडवा १० दिसंबर ;अभी तक;  विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद रविवार अपरान्ह में  मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान जिले की मांधाता विधानसभा स्थित संत सिंगाजी समाधि के दर्शन करने पहुंचे। वे दोपहर बाद यहां पहुंचे। वे यहां आभार कार्यक्रम में शाम‍िल हुए हैं।राम-रामवाली पोस्ट पर बोले शिवराज- राम हमारे रोम-रोम में बसे ैहै।

                                श्री  चैहान ने रविवार को कहा, भाजपा ने संकल्प में जो बातें कही हैं, वो एक-एक चीज पूरी करके देंगे। भाजपा सरकार हर वादा पूरा करेगी। आज लाड़ली बहनों के बैंक अकाउंट में 7वीं किस्त (1250 रुपए) जारी हुई। सरकार ने 1 करोड़ 31 लाख महिलाओं के अकाउंट में 188 पेमेंट ऑर्डर बैंक को सेंक्शन किए।
                          मुख्यमंत्री ने महिलाओं से पूछा- पैसे आ गए न। उन्होंने हा कहा।
                         मुख्यमंत्री यहां से वापस लौट गये।  एसडीएम बजरंग बहादुर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के संत सिंगाजी की समाधि पर पूजा अर्चना  का कार्यक्रम था। मुख्यमंत्री  के लिये सिंगाजी  मेला ग्राउंड पर तत्काल हेलीपैड बनाया गया है।

 

Related Articles

Back to top button