प्रदेश

पन्ना टाइगर रिजर्व के कैमरा ट्रैप में दिखा विलुप्त भारतीय भेड़िया

दीपक शर्मा
पन्ना ५ जनवरी ;अभी तक; पन्ना टाइगर रिजर्व के रेंज अमानगंज के अंतर्गत कैमरा ट्रैप में पहली बार भारतीय भेड़िया कैद हुआ हे।यह भारतीय भेड़िया विलुप्त होती प्रजाति में से एक है।
इस संबंध में आज फील्ड डायरेक्टर पन्ना टाइगर रिजर्व बृजेन्द्र झा ने जानकारी देते हुए बताया की भारतीय भेड़िये को दुनिया के सबसे विलुप्तप्राय और विकासवादी प्रजाति में एक माना जाता है। ये अलग भूरे या ग्रे भेड़िये की आबादी में से एक हैं। अध्ययन से पता चलता है कि भारतीय भेड़िये, भेड़ियों के सबसे प्राचीन जीवित वंश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। भारतीय भेड़िये तराई भारत और पाकिस्तान तक ही सीमित है, यह घास के मैदानों में मुख्य रूप से निवास करता है। उन्होंने बताया कि यह ग्रुप में रहकर ही शिकार करते है और किसी भी वन्यजीव को जिंदा खाना ही पसंद करते है।

 


Related Articles

Back to top button