प्रदेश

राज्य स्तरीय वूशु चैंपियनशिप का हुआ समापन

दीपक शर्मा

पन्ना २५ अप्रैल ;अभी तक; पन्ना मे दो दिवसीय राज्य स्तरीय वूशु चैंपियनशिप का समापन नगर के गजानन होटल कुमकुम पैलेस में हुआ। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 39 जिलों से 208 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

                                कार्यक्रम के आयोजक वा जिला सचिव इरफान उल्ला खान ने जानकारी देते बताया कि वूशु मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में दो इवेंट होते हैं, जिसको दो नामों से जाना जाता है ताओलु और सांडा प्रतियोगिता समापन के बाद उत्क्रष्अ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियो को पुरूष्क्रित किया गया। जिनमे ताऊलू मे जबलपुर प्रथम स्थान, मंडला द्वितीय गवालियर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार सांडा में सतना प्रथम, इंदौर को द्वितीय, तथा मेजबान पन्ना तीसरे स्थान पर रहा।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि आशा गुप्ता उपाध्यक्ष नगर पालिका पन्ना ने कहां है कि पन्ना में खेलों के विकास के लिए उन्होंने हर तरह से सहयोग की बात कही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि पन्ना में इस तरह के आयोजन होना बड़ी बात है, बच्चों में बहुत प्रतिभा है, जिन्हें निकालने के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए। विशेष अतिथि चंद्रप्रभा तिवारी प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा महिला मोर्चा रही उन्होने भी खिलड़ीयों को संबोंधित करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम मे दुर्गेश शिवहरे, लक्ष्मी तिवारी, सैफ उल्ला, संगीता श्रीवास्तव, पहलवान सिंह, तरुण पाठक, सारिका गुप्ता, इरफान खान आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button