प्रदेश

मिट्टी खदान में दबने से भगवानपुरा विधायक की दो रिश्तेदार महिलाओं की मृत्यु

आशुतोष पुरोहित
खरगोन 4 जून अभीतक : खरगोन जिले के बरुड़ थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी भड़वाली में आज दोपहर आए आंधी तूफान के कारण मिट्टी खदान धंस जाने से भगवानपुरा विधायक केदार डाबर की दो रिश्तेदार महिलाओं की मृत्यु हो गई।बरुड़ के थाना प्रभारी दिनेश चांगोड़ ने बताया कि अचानक आये आंधी तूफान के चलते मिट्टी की खदान धंस जाने से ग्राम सांगवी निवासी 32 वर्षीय सोनू बाई तथा देवली निवासी 40 वर्षीय बाली बाई की मृत्यु हो गयी। अंदर धंसी दो अन्य महिलाओं को ग्रामीणों ने बचा लिया।
उन्होंने बताया कि करीब आधा दर्जन महिलाएं व बच्चे घर लीपने के लिए पीली मिट्टी खोदने गए थे। अचानक आए आंधी तूफान के चलते खदान धंस गई और चार महिलाएं उसकी चपेट में आ गयीं। वहां खड़े बच्चों ने तत्काल ग्रामीणों को सूचना दी और उन्होंने 2 महिलाओं को बाहर निकाल लिया। उनकी केवल गर्दन ही दिख रही थी।दो अन्य महिलाओं को बाहर निकाले जाने पर उनकी मृत्यु हो चुकी थी। मौके पर भगवानपुरा के निर्दलीय विधायक केदार डाबर भी पहुंचे।
विधायक डाबर ने बताया कि सोनू बाई उनके बुआ के लड़के की पुत्रवधू है तथा दूसरी मृतक महिला भी दूर की रिश्तेदार है। शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button