प्रदेश

कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने का काम करती है, उसके बहकावे में न आवे-श्री देवड़ा

महावीर अग्रवाल 

मंदसौर ९ नवंबर ;अभी तक;  मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के प्रत्याशी श्री जगदीश देवड़ा ने विगत दिनों ग्राम गुर्जरबर्डिया सहित कई गांवों में पहुंचकर मतदाताओं से चुनाव में विजयश्री होने हेतु आशीर्वाद मांगा। मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास हेतु भाजपा प्रत्याशी श्री देवड़ा ने पुनः भाजपा की सरकार बनाने की अपील की। ग्राम गुर्जरबर्डिया में भाजपा प्रत्याशी श्री देवड़ा ने नुक्कड़ सभा भी की।
                                     आपने सभा में का कि मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 586 करोड़ रू. लागत की पौने दो सौ सड़के बनी है। नई सड़कों के बनने से क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन के लिये बेहतन सुविधा मिली है। मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 155 आंगनवाड़ी भवन बने है। जिस पर साढ़े बारह करोड़ रू. की राशि खर्च हुई है। क्षेत्र में 45 सामुदायिक भवन बने है। कुल मिलाकर क्षेत्र में विकास के लिये सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी हे। मल्हररगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2 कॉलेज 1 आईटीआई भवन, 2 सीएम राईज स्कूल, 36 हाईस्कूल भवन बने है। जो काम आजादी के बाद कांग्रेस 50 सालों में नहीं करा पाई वह काम हमारी सरकार ने पिछले 18 वर्षों में कराया है। नवगठित मल्हारगढ़ विधानसभा में भाजपा की सरकार ने विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
                                 आपने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने का काम करती है। वचन पत्र में झूठे वादे व झूठी घोषणाएं कर लोगों को गुमराह कर रही है। 15 माह की कमलनाथ सरकार में किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला। किसानों को फसल का दाम नहीं मिला। इसलिये लोग इनके बहकावे में नहीं आये और 17 नवम्बर को भाजपा की सरकार बनाने के लिये मतदान करे।
इस अवसर पर जनसम्पर्क में मंदसौर पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा, धुंधड़का मण्डल अध्यक्ष जीवन शर्मा, भाजपा नेता राहुल टेलर भी साथ थे।

Related Articles

Back to top button