प्रदेश

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मां कंकाली के दर्शन उपरांत बाहर मंदिर परिसर में खड़े ग्रामवासियों से भेंट की

दीपक शर्मा
पन्ना २२ मई ;अभी तक;  प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मां कंकाली के दर्शन उपरांत बाहर मंदिर परिसर में खड़े ग्रामवासियों से भेंट की और उनकी समस्याओं को सुना। आवेदन लिए एवं अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।
                          इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल, सांसद बीडी शर्मा, रामबिहारी चौरसिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण, संभागायुक्त डाँ वीरेन्द्र सिंह रावत भी मौजूद थे।
                            प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम के दौरान शक्ति दुबे द्वारा गाये गए 5 भाषाओं में गायकी की सीडी का लोकार्पण किया। उन्होंने शक्ति दुबे के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद प्रदान किया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button