प्रदेश

56 भोग महोत्सव और अन्नकूट दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़

महावीर अग्रवाल 

 
मन्दसौर १८ अगस्त ;अभी तक;  स्थानीय बड़ा चौक स्थित श्री चारभुजानाथ मंदिर पर श्री सांवरिया मित्र मण्डल द्वारा आयोजित अन्नकूट दर्शन और 56 भोग महोत्सव में देर रात्रि तक भक्तों की भीड़ उमड़ी। देर रात तक भजन कीर्तन, प्रसादी वितरण और धार्मिक आयोजन चलते रहे।
                             पुरूषोत्तम मास के समापन के उपलक्ष्य में श्री सांवरिया मित्र मण्डल के तत्वावधान में मंदसौर माहेश्वरी समाज के श्री चारभुजानाथ मंदिर पर भगवान चारभुजाजी के दरबार में 56 भोग व अन्नकूट का भोग लगाया गया। पूरा मंदिर परिसर 56 भोग में शामिल व्यंजनों और प्रसादी की खुशबू से महक रहा था। इस दौरान शाम को 7 बजे से अन्नकूट दर्शन के लिये भीड़ उमड़ना शुरू हुई जो देर रात तक लगी रही। अन्नकूट दर्शन शुरू होने के बाद चारभुजाजी के दरबार में मालवा के प्रसिद्ध भागवताचार्य पं. डॉ. देवेन्द्र शास्त्री के सानिध्य में महाआरती का आयोजन हुआ। इस दौरान महाआरती के पूर्व भगवान को 56 भोग और समाज की मातृशक्ति द्वारा निर्मित प्रसादी का भोग लगाया गया। आयोजन के दौरान पूरे मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया था, मंदिर भवन पर आकर्षक विद्युत साज सज्जा आकर्षण का केन्द्र रही। 56 भोग और अन्नकूट के प्रसादी के थालों के बीच जगमगाती दीप मालाएं पूरे भोग स्थल को जगमगा रही थी। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर, रेडक्रास चेयरमेन प्रीतेश चावला, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह माच्छोपुरिया, जिला पंचायत सदस्य विजय मेहता, भाजपा नेता राजेन्द्र अग्रवाल, अनिल कियावत, अरविन्द सारस्वत, कांग्रेस नेता महेन्द्रसिंह गुर्जर, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. घनश्याम बटवाल, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष ब्रजेश जोशी, माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी मोहनलाल चौधरी (चंबल), रामेश्वरलाल काबरा, प्रहलाद काबरा, संरक्षक डॉ. गोविन्द छापरवाल, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्णचन्द चिचानी, सचिव सत्यनारायण छापरवाल, समाज अध्यक्ष महेश सोमानी, सचिव गोपाल पसारी, माहेश्वरी संघ अध्यक्ष अरूण भदादा, सचिव के.के. जाखेटिया, जिला समाज अध्यक्ष पंकज डागा, सचिव मनीष सोमानी, बाबूलाल डागा, हरिवल्लभ मण्डोवरा, हरिवल्लभ मालू, महिला मण्डल अध्यक्ष मंजू जाखेटिया, सचिव राखी मण्डोवरा सहित नगर के प्रबुद्ध महानुभाव नंदकिशोर अग्रवाल ‘अक्कू’, राजमल गर्ग, सूरजमल अग्रवाल चाचाजी, कोमल बाफना, डॉ. अजय व्यास आदि उपस्थित थे।
                                   इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत श्री सांवरिया मित्र मण्डल के संचालकगण सर्वश्री रमेश काबरा, कृष्णकुमार जाखेटिया, श्याम मालू, शांतिलाल गगरानी, संजय मंडोवरा (चम्बल), पंकज चिचानी, आशुतोष नवाल, महेश मंत्री (बांसवाड़ा), विजय चौधरी, महेश काबरा, गोपाल जाखेटिया, राहुल सोनी, संजय सोमानी, शैलेन्द्र गगरानी, नीलेश चिचानी, निर्मल छापरवाल, सुरेश सोमानी, पवन मालपानी, अभिषेक सूरजन, संजय मूंदड़ा, रवि मंत्री, वैभव सोमानी, स्वप्निल सोमानी व रितेश भट्टड समेत विशेष आमंत्रित सदस्य सर्वश्री राजेश पालीवाल, मनीष कुमावत, विनोद साहू सम्राट, हरीश रावलिया व रितेश पोखरना आदि ने दुपट्टा पहनाकर किया।

Related Articles

Back to top button