प्रदेश

सकल जैन समाज की विशाल प्रतिनिधि सभा की बैठक सम्पन्न

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ५ अप्रैल ;अभी तक;  सकल जैन समाज की एक सौ आठ सदस्यीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में आगामी तीर्थंकर श्री महावीर स्वामी जनम कल्याणक  महोत्सव पंच दिवसीय कार्यक्रमों के साथ दिनांक 17 अप्रैल, बुधवार से दिनांक 21 अप्रैल, रविवार तक मनाने का सर्वानुमति से निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता नूतन अध्यक्ष श्री दिलीप लोढ़ा ने की तथा विशिष्ट अतिथि निवृत्त अध्यक्ष श्री प्रदीप कीमती उपस्थित थे। बैठक का संयोजन संयोजक श्री सुरेन्द्र लोढ़ा ने तथा संचालन महामंत्री श्री प्रताप कोठारी ने किया।
                                        बैठक में निश्चित किया गया कि 17 अप्रैल की वीरपुत्र दिवस, 18 अप्रैल को जाप दिवस, 19 अप्रैल को युवा दिवस, 20 अप्रैल को भक्ति दिवस तथा मुख्य कार्यक्रम दिनांक 21 अप्रैल को श्रमण भगवन्त वंदना दिवस के रूप में मनाये जावें। कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 21 अप्रैल को प्रातः 8.30 बजे विशाल चल समारोह श्री राजेन्द्र विलास से प्रारंभ होगा जो श्री आर्यरक्षितसूरि धाम पहंुचेगा जहां सकल जैन समाज की नवकारसी (सामूहिक भोजन) का आयोजन होगा। सायं 7 बजे सकल जैन समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इससे पूर्व सायं 5 बजे जैन मेला होगा। ये सभी कार्यक्रम श्री आर्यरक्षित धाम के परिसर में होंगे। सभी कार्यक्रमों की तैयारियां जोर शोर से प्रारंभ हो गई है। बैठक के अंत में कोषाध्यक्ष श्री विकास भण्डारी ने आभार प्रदर्शन किया।
                                                     बैठक में भाग लेने वालों में अध्यक्ष दिलीप लोढ़ा, निवृत्त अध्यक्ष श्री प्रदीप कीमती, संयोजक श्री सुरेन्द्र लोढ़ा, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष श्री नरेनद्र मेहता, कोषाध्यक्ष श्री विकास भण्डारी, श्री नंदकिशोर अग्रवाल, श्री राजमल गर्ग, डॉ. बी.आर. नलवाया, श्री रमेशचन्द्र जैन डालर, श्री विजय कुमार गांधी, श्री अरविन्द बोथरा, श्री सुनील तलेरा, श्री गोपी अग्रवाल, श्री अमित छिंगावत, श्री दिलीप रांका, श्री सिद्धार्थ पामेचा, श्री सुभाष पामेचा, श्री अशोक कुमार पाटनी, श्री सुनील कुमार पाटनी, श्री दिनेश जैन (कंुचड़ौद), श्री अक्षय मारू, श्री संजय मुरड़िया, श्री अरविन्द मेहता, श्री कांतिलाल रातड़िया, श्री पारसमल मेहता, श्री राकेश दुग्गड़, श्री अशोक मारू, श्री विजय खटोड़, श्री प्रतीक चण्डालिया, श्री जगदीशचन्द्र गर्ग, पं. श्री अरविन्द जैन, श्री कनक पंचोली, श्री महेन्द्र जैन माऊखेड़ी, श्री सुभाष नाहर, श्री दिनेश डोसी, श्री जितेन्द्र दोशी, श्री दिलीप जैन वरमंडलवाला, श्री राजेन्द्र कुमार तातेड़, श्री दिलीप डांगी, श्री सुभाष भंडारी, श्री जितेन्द्र कुमार चपरोत, श्री अजितकुमार मारू, श्री सुनीलकुमार जैन, श्री दिनेश कुमार जैन, श्री विनोद मेहता, श्री नरेन्द्र रांका, श्री प्रकाशचन्द्र जैन, श्री बलवंतसिंह कोठारी, श्री उमेश जैन भड़का, श्री कमल डोसी, श्री मानमल जैन, श्री जितेन्द्र पाण्ड्या जैन, श्री अजयकुमार फांफरिया, श्री अनिल बाफना, श्री सुरेन्द्र कुमार डोसी, श्री अजितकुमार नाहर, श्री प्रतापसिंह कोठारी, श्री रितेश पोखरना, श्री अभिनव जैन आदि शरीक थे।

Related Articles

Back to top button