प्रदेश

नगर मे चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

दीपक शर्मा

पन्ना ४ मई ;अभी तक; पुलिस निष्क्रियता के चलते नगर मे लगातार अपराध बढ रहे है। सट्टा, जुआ, अवैध शराब का कारोबार लगातार चरमसीमा पर चल रहा है। वर्तमान समय मे नगर के अनेक मोहल्लो मे शराब की विक्री हो रही है तथा होम डिलेवरी की तरह शराब बिक रही है। आईपीएल क्रिकेट का सट्टा भी चल रहा है। लेकिन पुलिस द्वारा उक्त अवैध कारनामो पर कार्यवाही नही की जा रही है।

                          पूर्व मे नगर मे लगभग आधा दर्जन चोरीयो हुई थी। जिसमें दो आरोपीयो को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उक्त आरोपीयो द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने पर अलग अलग अपराध दर्ज किये गये थें। जिसमें अपराध क्रमांक 579/22, 213/23, 306/23, 310/23 कायम किये जाकर विवेचना में लिये गये थे तथा पुलिस द्वारा उक्त चोरीयो मे लिप्त आरोपीये को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें प्राजंल खरे पिता पवन कुमार खरे उम्र 23 साल निवासी बेनीसागर मोहल्ला पन्ना, लक्ष्मीचन्द्र उर्फ मोनू पिता सीताराम वंशकार उम्र 29 साल निवासी पुराना पन्ना उक्त आरोपीयो द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। जिन्हे कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना निरीक्षक अरूण कुमार सोनी, उप निरीक्षक अनफासुल हसन, उपनिरीक्षक आर.एल. नापित, उप निरीक्षक रामअवतार पटेल, सउनि प्रेमलाल शर्मा, सउनि रामकृष्ण पाण्डेय, पुलिस सायबर सेल टीम पन्ना से प्र.आर. नीरज रैकवार, राहुल सिंह बघेल, आर0 आशीष अवस्थी, धर्मेन्द्र सिंह राजावत, राहुल पाण्डेय एवं पुलिस टीम में शामिल प्रधान आरक्षक सत्येंद्र, शिवस्वरूप आर. वीरेन्द्र, नीलेश, महेन्द्र व सीसीटीवी कंट्रोल से प्रधान आरक्षक विपिन पांडे आरक्षक कुलदीप शुक्ला का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button