प्रदेश

दशपुर इनरव्हील क्लब द्वारा होली के हर्बल कलर बनाने की वर्कशॉप आयोजित की

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २८ मार्च ;अभी तक;  दशपुर इनरव्हील क्लब मंदसौर की मासिक मिटिंग का आयोजन स्काय एण्ड हेवन होटल में किया गया।
                                    क्लब अध्यक्ष श्वेता पोरवाल ने बताया कि इस अवसर पर शिक्षाविद् डॉ अनुरेखा जैन द्वारा होली के हर्बल कलर बनाने की वर्कशॉप का आयोजन किया गया। साथ ही इस अवसर पर लक्ष्य  इंटरनेशनल स्कूल प्रतापगढ़ की प्राचार्य डॉ. आरती जैन द्वारा भी ‘‘वूमेन मेंटल हेल्थ’’ टॉपिक पर एक सेमिनार का आयोजन किया किया गया । शहीद दिवस के उपलक्ष्य में क्लब सदस्यों द्वारा मोमबत्ती जलाकर 5 मिनिट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
                            इस अवसर पर क्लब एडिटर नेहा संचेती, ट्रेजरार उर्वशी बेलानी, शोभिता पोरवाल, दीप्ति अग्रवाल, दीप्ति जैन, प्रीती रत्नावत, दिव्या काकरिया, नीता रिछावरा, श्वेता पांडे, प्रज्ञा डोसी, सुरक्षा चौधरी, मीना पोरवाल उपस्थित थे। मीटिंग का आयोजन डॉ. श्वेता पांडे ने किया और संचालन प्रज्ञा दोशी द्वारा किया गया।
                          क्लब द्वारा निर्मल ज्योति संस्थान के छात्रों के साथ होलिका पर्व मनाया गया। इस अवसर क्लब सदस्या दीप्ति जैन द्वारा सभी बच्चों को गुलाल और बिस्किट वितरित किए गए।साथ ही डिस्पोजल निर्माण हेतु कच्ची सामग्री भी दीप्ति जैन द्वारा प्रदान की गई। सभी का आभार क्लब सचिव पीनल भुता  द्वारा  माना गया।

Related Articles

Back to top button