प्रदेश

गायत्री परिवार ने बालाजी मंदिर रामटेकरी पर श्रमदान किया

महावीर अग्रवाल

मन्दसौर १३ दिसंबर ;अभी तक ;  गायत्री परिवार द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत रामटेकरी स्थित बालाजी मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान मंदिर के अंदर बगीचे में पेड़ पौधों की निराई गुड़ाई सफाई का कार्य किया और मंदिर के बाहर साईड में जहां गंदगी ज्यादा व्याप्त थी वहां साफ-सफाई की गई।
                           इस दौरान गायत्री परिवार के सदस्य हर्ष शर्मा ने कहा कि देव स्थान जहां प्रभु की आराधना करने के लिये धर्मालुजन प्रतिदिन जाते है ऐसे स्थानों को गंदा नहीं करना चाहिए। वहां की स्वच्छता एवं पवित्रता बनी रहे यह सभी का कर्तव्य है। आपने कहा कि जो व्यक्ति समाज में अपनी सेवाएं देते है उन समाजसेवियों को मंदिरों की देखरेख व साफ सफाई में भी ध्यान देना चाहिये। समाजसेवी महिने या सप्ताह में एक बार मंदिर के पदाधिकारियों व ट्रस्टियों के साथ श्रमदान करना चाहिये।
                        श्रमदानी रमेश सोनी ने कहा कि आज मंदिर के बाहर गायों ने गंदगी बहुत कर रखी थी जिसे साफ किया गया। आपने गौपालकों से निवेदन किया कि वह अपनी गायों को बाहर खुले में न छोड़े। ठंड भी बहुत है ऐसे में गायों का विशेष ध्यान रखे। गाये मंदिर परिक्षेत्र को गंदा करती है जिसका गौपालक ध्यान रखते हुए गायों को बांधकर रखे।
                                हेमन्त सोनी एडवोकेट ने भी दो घण्टे श्रमदान किया। आपने कहा कि गायत्री परिवार से जुड़कर में बहुत अच्छा अनुभव कर रहा हूॅ। गायत्री परिवार के सदस्यों की कार्यशैली बहुत अच्छी लगती हैं । आपने कहा कि अपने घर की साफ सफाई के साथ अपने घर के पास बगीचे व मंदिर  में भी श्रमदान कर उसको साफ-स्वच्छ रखे। जिससे मन में भी शांति रहती है और शरीर भी स्वस्थ रहता है।
                               श्रमदान में मंदिर ट्रस्टी दिनेश पोरवाल, मुकुल भार्गव, हनुमंतसिंह राणावत, राजेन्द्र शर्मा, गायत्री परिवार के श्रमदानी योगेशसिंह सोम, हेमन्त सोनी, रमेश सोनी, हर्ष शर्मा, उत्कर्ष पोरवाल, इंजि. गायत्रीदेवी ने श्रमदान किया।

Related Articles

Back to top button