प्रदेश

मयूर जोशी ने आठवीं बार, गजराज सिंह यादव ने पहली बार किया रक्तदान

दीपक शर्मा

पन्ना १३ मार्च ;अभी तक; पन्ना जिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला श्रीमती अंकिता मिश्रा पति अरविंद मिश्रा उम्र 22 वर्ष निवासी भैरहा तहसील अजयगढ़ को बी पॉजिटिव खून की अत्यंत जरूरत थी। उनके पति रक्तदान कर चुके थे। बाकी घर परिवार रिश्तेदार में कोई भी सदस्य खून दान करने के लिए उपलब्ध नहीं था। जिसके बाद दूरभाष के माध्यम से जानकारी दादूराम मिश्रा द्वारा पन्ना जिले के समाजसेवी राम बिहारी गोस्वामी को दी गई।

श्री गोस्वामी द्वारा सोशल मीडिया पर संदेश प्रसारित किया गया। संदेश को पढ़ते ही पन्ना शहर के मोहनपुरवा निवासी शिक्षक आकाश जोशी के छोटे भ्राता मयूर जोशी बिना कोई विलंब किए जिला अस्पताल पन्ना पहुंचे और उन्होंने गर्भवती महिला को आठवीं बार स्वेच्छा से रक्तदान कर नया जीवन दिया। इसके साथ ही बराछ निवासी शांताबाई यादव उम्र 46 वर्ष को खून की जरूरत थी। उनके बड़ी बहन के पुत्र गजराज सिंह यादव द्वारा खून के लिए मदद मांगी गई। समाजसेवी राम बिहारी गोस्वामी मौके पर पहुंचे और गजराज सिंह यादव को रक्तदान करने से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी लाभ बताए गए। जिसके बाद उन्होंने बिना कोई विलंब किए स्वेच्छा से प्रथम बार रक्तदान कर अपनी माता समान मौसी को नया जीवनदान देने का पुनीत कार्य किया है।

Related Articles

Back to top button