प्रदेश

4 किलो से अधिक अवैध अफीम जप्त

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १९ अक्टूबर ;अभी तक;  जिले की सीतामउ पुलिस द्वारा 8 लाख रु कीमत की 4 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम जप्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
                                    सीतामउ पुलिस थाने के उप निरीक्षक श्री जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सूचना पर सीतामउ से कोई 18 किमी दूर सेडरा करनाली फंटे पर ग्राम एरा की तरफ से मोटर साईकिल पर कारूलाल पिता घनश्याम धाकड़ 39 निवासी ग्राम एरा को आते हुए देख रोक कर तलाशी लेने पर उसकी मोटरसाइकिल के पेट्रोल की टँकी के यहां बेग में रखी 4 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम थी जिसे जप्त कर कारूलाल को गिरफ्तार किया गया। जप्त अफीम की कीमत कोई 8 लाख रु है। कारूलाल ने पुलिस को बताया कि यह अफीम वह रामकिशन निवासी ग्राम एरा से लाया था। पुलिस ने इसके खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने कारूलाल से एक मोबाईल भी जप्त किया है। मामले में पुलिस जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button