प्रदेश

सिंगरौली के गढ़वा में  सोन घड़ियाल अभ्यारण्य के  मगरमच्छ ने नाव चालक को बनाया अपना शिकार, दर्दनाक मौत 

एस पी वर्मा
सिंगरौली १६ जुलाई ;अभी तक;  जिला मुख्यालय से तकरीबन 100 किलोमीटर दूर गढ़वा थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम क्योंटली में सोन घड़ियाल अभ्यारण्य  नदी तट पर  नाव का प्रतीक्षा कर रहे नाव चालक बुजुर्ग पर मगरमच्छ ने हमला कर अपना शिकार बना लिया। प्रत्यक्षदर्शी नाव यात्री के अनुसार मृतक स्वयं नाव चालक हैं  जिनका नाव उनके बेटे लेकर देवरा के  पनवार गांव गए थे का इंतजार करने के दौरान नदी  किनारे  पानी पीने के दौरान घात लगाए बैठे मगरमच्छ ने झपट्टा  मार गहरे पानी में ले गया।  हादसे के बाद जहां नदी तट को नाव से पार करने वाले ग्रामीण यात्रियों में भय व्याप्त हो गया वहीं क्षेत्र सनसनी फ़ैल गई। घटना शनिवार की देर शाम 7.30 बजे की बताई जा रही है।
                   घटना की जानकारी में एसडीओपी चितरंगी हिमाली पाठक ने बताया कि मृतक राम धन केवट पुत्र मंगल केवट उम्र लगभग 60वर्ष  निवासी तमई जो स्वयं नाव चालक है। कि   मगरमच्छ  के आगोश में आने से दर्दनाक मौत हो गई है। एसडीओपी श्रीमती पाठक के अनुसार मृतक स्वयं नाव का मालिक व चालाक है ।घटना  दिवस के दिन उसके बेटे नाव को लेकर ग्राम देवरा के पनवार गए थे जिनकी प्रतिक्षा में मृतक दो नाव यात्रियों के साथ ग्राम क्योंटली सोन घड़ियाल  अभ्यारण्य  नाव तट बैठा  था  कि इसी बीच  मृतक रामधन केवट अचानक उठ कर नदी के किनारे  गड्ढा खोदकर पानी एकत्रित किया और पर पानी साफ स्वच्छ दिखने के उपरांत नदी तरफ पीठ कर के पानी पी ही रहा था कि  सोन नदी में घात लगाए बैठे मगरमच्छ ने उस पर अचानक हमला किया और दांतो  मे जकड़ कर अपने साथ गहरे पानी में ले गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। एसडीओपी श्रीमती पाठक ने बताया कि घटना की सूचना उपरांत त्वरित पुलिस टीम और एसडीआरएफ की टीम पहुंच रामधन की तलाश में जुट गई। शनिवार को रात्रि होने की वजह से तलाश अभियान अंजाम तक नही पहुंच पाया था। दूसरे दिन भी तलाश जारी है।

 

Related Articles

Back to top button