प्रदेश

नव मतदाता सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर होंगे सम्मिलित

 महावीर अग्रवाल
मंदसौर एक नवंबर ;अभी तक;  भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया के नेतृत्व में संगठन के समस्त पदाधिकारी गण मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण अपने-अपने संगठनात्मक दायित्व का निवर्हन अपने-अपने क्षेत्र में जाकर कर रहे हैं। आगामी 03 नवंबर को देश के केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह जी तोमर का भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले आयोजित नव मतदाता सम्मेलन में आगमन हो रहा है। इसकी कार्ययोजना बनाने हेतु आज जिला भाजपा कार्यालय मंदसौर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया की अध्यक्षता में भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री विजय अठवाल, भाजपा नेता गौरव अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला महामंत्री बंटी चौहान, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र परिहार, हर्ष पाटील, डलपत डांगी, सहज नलवाया, मिलिन्द व्यास मंचस्थ थे। बैठक का शुभारंभ पं.दीनदयाल जी उपाध्याय एंव डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात मंचस्थ अतिथि गणों का स्वागत युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
                                       बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजपा की रीड की हड्डी है, भाजपा की असली ताकत के पीछे भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का युवा जोश है। जो राजनीतिक क्षेत्र में विपक्षी दलों को परास्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मंदसौर जिले सहित मंदसौर विधानसभा क्षेत्र में भी हजारों की संख्या में ऐसे नवीन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़े हैं। जो पहली बार राष्ट्रीय हित में अपना मतदान करेंगे। ऐसे नवीन मतदाताओं को चिन्हित कर भारतीय जनता युवा मोर्चा का एक-एक पदाधिकारी 3 नवंबर को मंदसौर में संपन्न हो रहे नवीन मतदाता सम्मेलन में लेकर आये जहां उनका मार्गदर्शन देश के कृषि मंत्री और कद्दावर नेता नरेंद्र सिंह जी तोमर करेंगे। आप सभी नवीन मतदाताओं के संपर्क कर उन्हें आज के नए सशक्त भारत बनाने में भारतीय जनता पार्टी के योगदान से अवगत कराये और उनसे आग्रह करें कि वह अपना पहला मत देश को सशक्त और सुरक्षित रखने के लिए भाजपा को दें।
युवा नेता गौरव अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि अब उठकर कमर कसने का वक्त आ चुका है। भारतीय जनता युवा मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता जिले के सभी विधानसभा चुनाव में अपना तन मन समर्पित कर कार्य कर रहा है मेरा आपसे आग्रह है कि आगामी नव मतदाता सम्मेलन में नए युवा मतदाता एवं कार्यकर्ताओं को इस सम्मेलन में उपस्थिति सुनिश्चित करें।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री बंटी चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा जिला अध्यक्ष जी और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंदसौर जिले की चारों विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार को जीताने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। हमें चुनाव में और अधिक मतों से विजयी होने के लिए नवीन मतदाताओं से संपर्क करना होगा और उनसे आग्रह करना होगा कि वे 3 नवंबर को संपन्न होने वाले नव मतदाता सम्मेलन में शिरकत करें।
युवा नेता हर्ष पाटिल ने कहा कि माननीय कृषि मंत्री के आगमन पर मंदसौर में आयोजित हो रहे नवीन मतदाता सम्मेलन को सफल करने के लिए हमें आज ही से नगर के सभी वार्डों में नवीन मतदाताओं से संपर्क करना प्रारंभ कर देना चाहिए और उनसे सम्मेलन में सम्मिलित होकर भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से अवगत करने का कार्य करे।
बैठक का संचालन युवा मोर्चा दक्षिण मंडल अध्यक्ष विक्रम भैरवे ने किया और आभार युवा मोर्चा उत्तर मंडल अध्यक्ष आकाश निगम ने माना। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारीगण एंव कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।

Related Articles

Back to top button