प्रदेश

बड़े बालाजी मंदिर में आयोजित हुआ अन्नकूट महोत्सव, 10 हजार से अधिक भक्तों ग्रहण किया प्रसाद

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर २२ नवंबर ;अभी तक;  श्री बड़े बालाजी मंदिर पुराना बस स्टैंड मंदसौर पर अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया वहीं भगवान बालाजी का नयनाभिराम श्रृंगार किया। सायंकाल भगवान बालाजी की महाआरती की गई तत्पश्चात् बालाजी राधे कृष्ण जी को भोग लगाकर अन्नकूट प्रसादी भक्तों में वितरण करना प्रारंभ किया।
                                      अन्नकूट प्रसादी ग्रहण करने वाले भक्तों की लम्बी-लम्बी कतारें लगी। कतारबद्ध होकर 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन वंदन कर प्रसादी ग्रहण की।
                                           इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष पं. दिलीप शर्मा, सदस्य विनय दुबेला, राष्ट्रीय कवि मुन्ना बैटरी, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश गुर्जर, प्रवक्ता रवि ग्वाला, दिनेश जोशी, चौथमल शर्मा, हेमंत सुरा, अनूप माहेश्वरी, महेंद्रसिंह सिसोदिया, शिवशंकर सोलंकी सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, संस्थाओं के जनप्रतिनिधि व हजारों की संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button