प्रदेश

मुनेन्द्र सिंह परिहार फिर से मप्र कर्मचारी कांग्रेस संघ के प्रांताध्यक्ष बनें

दीपक शर्मा

पन्ना १३ दिसंबर ;अभी तक; मप्र कर्मचारी कांग्रेस संगठन का निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसमे मुनेन्द्र सिंह परिहार को फिर से प्रान्ताध्यक्ष निर्विरोध रूप से बनाया गया। उक्त संबंध मे वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष पन्ना एस. पी. राय द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि माँ पीताम्बरा देवी की पावन नगरी दतिया में श्री चित्रगुप्त मंदिर गल्ला मंडी में मप्र कर्मचारी कांग्रेस के महासम्मेलन की बैठक का आयोजन किया गया था। उक्त बैठक मे प्रदेश के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष एवं सभी संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

पर्यवेक्षक विष्णु प्रसाद तिवारी प्रान्तीय सचिव वन कर्मचारी संघ, निर्वाचन अधिकारी आदित्य प्रताप सिंह संभागीय अध्यक्ष कर्मचारी कांग्रेस, सहायक निर्वाचन अधिकारी राकेश सिंह जिलाध्यक्ष तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला ग्वालियर के तत्वाधान में निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। जिसमे मुनेंद्र सिंह परिहार को फिर से निर्विरोध कर्मचारी कांग्रेस संगठन का प्रांताध्यक्ष निर्वाचित किया गया। निर्वाचन उपरांत श्री सिंह द्वारा कहा गया कि मैं अब और मुस्तैदी के साथ कर्मचारियों के हित की लड़ाई लड़ने में पीछे नही हटूंगा और मेरे प्रांताध्यक्ष रहते कोई भी कर्मचारी प्रताड़ित नही होगा।

श्री सिंह के कर्मचारी कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष बनते ही कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। बैठक में उपस्थित प्रदेश के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया तथा बधाई दी है। बधाई देने वालो मे एस. पी. राय जिलाध्यक्ष पन्ना, श्रीमती रंजना नागर महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संजय शुक्ला प्रान्तीय सचिव, संजीव पाठक जिला उपाध्यक्ष, भागीलाल महामंत्री, अर्पित चौरसिया संभगीय सचिव, रामऔतार जिला सचिव मयंक शर्मा तहसील अध्यक्ष रवि सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष जगमेल प्रसाद सचिव, इंदल सिंह द्वारा श्री सिंह को पुष्पमाला पहनाकर पुष्पगुच्छ भेंट कर संगठन के सफल संचालन हेतु अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाईयाँ दी गई।

Related Articles

Back to top button