प्रदेश

छत्रपति शिवाजी वार्ड में बुधवार को आए उप चुनाव के परिणाम में वार्ड 10 से कांग्रेस की प्रत्याशी दीपाली राउत 4 वोटों से जीतीं

मयंक शर्मा

खंडवा। १७ जून ;अभी तक; मध्यप्रदेश के पश्चिमी छोर के सरहदी  नगर परिषद शाहपुर के वार्ड नंबर 10 छत्रपति शिवाजी वार्ड में बुधवार को आए उप चुनाव के परिणाम में वार्ड 10 से कांग्रेस की प्रत्याशी दीपाली राउत 4 वोटों से जीतीं। उन्होंने भाजपा की कविता भोई को हराया।
शाहपुर के वार्ड नंबर 10 में पहले भाजपा की पार्षद थी, लेकिन पार्षद द्वारा शिक्षक पद के लिए चयनित होने पर इस्तीफा दे दिया गया था। जिसके कारण यहां 13 जून को उप चुनाव हुए थे। 16 जून को परिणाम सामने आए। दोपहर में आभार रैली निकाली गई। इससे पहले विजयी प्रत्याशी दीपाली राउत को अफसरों ने प्रमाण पत्र सौंपा।

दोपहर में  आभार रैली निकाली गई जिसमें प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सिंह रघुवंशी ने कहा  शाहपुर की जनता ने परिवर्तन की शुरुआत कर दी है। उन्होनेे कहा- भाजपा के आश्वासनों को जनता समझ चुकी है। उसके नेता केवल चिट्ठी लिखकर, फोटो खिंचवाकर विकास करना चाहते हैं।उनकी घोषणाएं सभी के समझ में आ चुकी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भी बदलाव देखने को मिलेगा। अब पूरे बहुमत से कांग्रेस सत्ता में वापस आएंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल से अब देश के साथ साथ प्रदेश में भी कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराएंगे। यह कांग्रेस कार्यकर्ता शाहपुर की जनता की जीत है। शाहपुर की जनता ने फैसला किया और कांग्रेस की पार्षद को चुना। भाजपा का अहंकार हार गया और जनता जीत गई।

Related Articles

Back to top button