प्रदेश

स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ, समाज के वरिष्ठजनों का किया सम्मान

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २९ अप्रैल ;अभी तक;  श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर आदिनाथ विहार के सोलहवें स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन समाजसेवी श्री शांतिलाल बड़जात्या व विद्युत वितरण कं.लि. के अधीक्षण यंत्री श्री राजेश जैन के आतिथ्य में किया गया।
                                           मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री भरत कुमार कोठारी व सचिव श्री अशोक कुमार पाटनी ने यह जानकारी देते हुए बताया कार्यक्रम में संत श्री वीरसागर पाठशाला के बच्चों व पार्श्व महिला मण्डल की सदस्यों ने धर्म पर आधारित अत्यंत मनमोहक शैली में नृत्य, नाटिका, भजन, स्तुति आदि की प्रस्तुतियां दी। बच्चों द्वारा छह लेश्याओं पर आधारित बहुत ही ज्ञानवर्धक नाटक प्रस्तुत किया गया। श्रीमती मंगला जैन ने भक्तिगीत प्रस्तुत किया। श्रीमती सारिका दोशी, राजेश्वरी जैन व साधना बड़जात्या द्वारा पाठशाला संचालित की जा रही है। तथा महिला मण्डल की अध्यक्ष सुनिता मनोज जैन व सचिव अलका शेखर मित्तल के सहयोग से महिलाओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा उपस्थित धर्मानुजनों से धार्मिक प्रश्न भी पूछे गए।
                                              इस अवसर पर मंदिर से जुड़े परिवारों में इस वर्ष दिवंगत हुए महानुभावों को श्रद्धांजलि दी गई तथा वरिष्ठजनों का शॉल श्रीफल माला से सम्मान किया गया जिनमें सर्वश्री गुलाबचंदजी सम्पतबाई जैन, शांतिलाल शांतिबाई जैन, पन्नालाल कमलाबाई जैन, शांतिलाल कलादेवी जैन, ऋषभ कुमार तारादेवी कोठारी, प्रकाशचन्द्र शकुंतला पहाड़िया, अजितकुमार वल्लभदेवी दोशी, धरमचन्द्र हीरामणि बड़जात्या, कांतिलाल स्वयंप्रभा दोशी, विमलचंद मनोरमा पाटनी, नरेन्द्रकुमार कमलादेवी पोरवाल, सुरेन्द्र कुमार तारादेवी कोटड़िया, केसी जैन, राजकुमारी जैन, केशरीमल कनकबाई, गेंदालाल जैन नंदावता, महावीरकुमार दोशी, गिरधारीलाल निम्बोद, नेमीचंद जैन पेंटर, वीरेन्द्र कुमार जैन, श्रीमती मोहनदेवी जैन,सोहनदेवी जैन,निर्मलादेवी भाचावत, प्रेमदेवी पाटनी, सुशीलादेवी कोठारी, मैनादेवी रावका, हंसादेवी पाटनी, कमलादेवी जैन, कमलाबाई सिहोरा, प्रेमाबाई भोलिया, रूकमणीदेवी नगरी, सरलादेवी पंड्या आदि शामिल थे।
                                        कार्यक्रम में श्री राजेश जैन,सतीश दोशी,डॉ. अशोक अग्रवाल व कोमलप्रकाश जैन ने संबोधित किया। बड़ी संख्या में सकल दिगम्बर जैन समाज के धर्मालुजन कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सारिका दोशी व डॉ. चंदा कोठारी ने किया, आभार सी. के. जैन ने माना।

Related Articles

Back to top button