प्रदेश

नायब तहसीलदार के साथ मारपीट

 रवीन्द्र व्यास
 -छतरपुर ४ अप्रैल ;अभी तक; यहाँ  से ३५ किमी दूर  बमीठा थाना क्षेत्र के झमटुली गांव  मे नायब तहसीलदार को पीटा गया। वे अपने अमले के साथ शासकीय जमीन पर अवैध निर्माण को रोकने गये थे। पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
                             एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने बताया कि  नायब तहसीलदार नारायण कोरी गांव में कोई अतिक्रमण हटाने अपने अमले के साथ गए थे। उनके साथ  , दो लोगो ने मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। बमीठा थाना पुलिस ने   , नायाब तहसीलदार  की रिपोर्ट पर  आरोपियों के खिलाफ धारा 353, 332, 294, 506 34 i p c, 3(1)द, 3(1)धा, 3(2)(v a)s c s t एक्ट  के तहत मामला कायम किया है / जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
                           दरअसल -झमटुली में   चांदसी डॉ प्रतीश अधिकारी द्वारा शासकीय  नाला पर स्थगन आदेश के बाद भी अबैध रूप से मकान का निर्माण किया जा रहा था । नायाब तहसीलदार बसारी (राजनगर) नारायण कोरी  एवं हल्का पटवारी शीतल शिवहरे ने शाम साढ़े पांच बजे अबैध निर्माण को रोकने को कहा ।इसी बात पर गजेंद्र सिंह, चांदसी डॉ प्रतीश अधिकारी ने नायाब तहसीलदार नारायण कोरी की मारपीट कर दी

Related Articles

Back to top button