प्रदेश

धूमधाम से रामनवमी पर निकली भगवान राम जी की शोभायात्रा..

आशुतोष पुरोहित
खरगोन 17 अप्रैल ;अभी तक;  मध्यप्रदेश के खरगोन में आज रामनवमी के पर्व पर दांगी मोहल्ले स्थित राम मंदिर से शहर में भगवान राम जी की निकली भव्य शोभायात्रा में श्रदालुओ का जनसैलाब उमडा। सकल हिंदू समाज द्रवारा निकली शोभायात्रा का तालाब चौक में भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से बस स्टेंड स्थित श्रीराम धर्मशाला में रामजी के मंदिर देर रात पहुंचेगी। आयोध्या में राम मंदिर में हुई स्थापना के बाद इस वर्ष श्रदालुओ में जमकर उत्साह देखा जा रहा है। शोभायात्रा में आयोध्या की तर्ज पर भगवान राम की 45 दिन मे तैयार मूर्ति भी शामिल है।
दो वर्ष पूर्व रामनवमी जुलूस पर हुए पथराव आगजनी के बाद हिंसा के चलते हुए दंगे में पूरे देश में चर्चित हुआ था। 24 दिन तक खरगोन शहर कर्फ्यू के साये में रहा था।
    शोभायात्रा की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किये गये है। पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर था। चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था।
सशस्त्र बल की कंपनी के साथ करीब 800 पुलिस कर्मी अधिकारी कर्मचारी सुरक्षा में तैनात है। 235 सीसीटीवी कैमरों के साथ 5 ड्रोन कैमरे और शोभायात्रा मार्ग और संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी रखे हुए है।
     शोभायात्रा में भगवान राम की आयोध्या की तर्ज पर बनाई मूर्ति और  13 झांकियों के साथ 4 जिलों के ढोल नगाड़ों के दल आकर्षण के केन्द्र थे। शहर में कई स्थानों पर सेवा स्टॉल भी लगाये गये है।
   कलेक्टर कर्मवीर शर्मा और एसपी धर्मराज मीना की अगुवाई में सुरक्षा के साथ शोभा यात्रा शहर में चल रही है। देर रात तक शोभा यात्रा का समापन हुआ ।
कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बताया की दो वर्ष पूर्व हुए घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सभी सुरक्षा व्यवस्था के साथ परम्परा अनुसार रामनवमी की शोभायात्रा निकाली गई है। आयोजन समिति और शांति समिति के निर्णय अनुसार शहर में शोभायात्रा निकली है। चुनाव आचार संहिता का भी सभी के सहयोग से कडाई से पालन कराया गया है।
  शोभायात्रा के चल समारोह में ड्रोन कैमरे से नजर रखकर यात्रा के साथ चल रहे एसपी धर्मराज मीना का कहना है की दो वर्ष पूर्व हुए घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात है। करीब 800 पुलिस अधिकारी कर्मचारी तैनात किये है। शहर में संवेदनशील स्थानो और शोभायात्रा पर 235 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये है। साथ ही 5 ड्रोन कैमरे से शोभायात्रा मार्ग की सर्चिग की जा रही है। भगवान राम जी की शोभायात्रा उत्साह से शहर में निकल रही है।
रामनवमी शोभा यात्रा आयोजन समिति के अनिल गुप्ता ने बताया की इस वर्ष आयोध्या में राम मंदिर की स्थापना के चलते रामनवमी शोभायात्रा में काफी उत्साह है। शोभायात्रा में 13 झांकियों के साथ 4 जिलों के ढोल नगाड़ों के दल है। शहर में कई स्थानों पर सेवा स्टॉल भी लगाये गये है।
  आयोजन समिति के सदस्य नारायण यादव ने बताया की शोभायात्रा में इस बार भगवान राम की आयोध्या की तर्ज पर बनाई मूर्ति शामिल है। करीब 45 दिन में मूर्ति तैयार की गई है।  शोभायात्रा में डीजे की अनुमति नही देने के बाद भी लोग उत्साह उमंग से भगवान का जन्मदिन मना रहे है।

Related Articles

Back to top button