प्रदेश

शहर ब्लॉक कांग्रेस ने पण्डित नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २७ मई ;अभी तक;  आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधामंत्री महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मन्दसौर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन नेहरू उद्यान बस स्टेण्ड पर किया गया जहां उनकी आदमकद प्रतिमा पर शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राघवेन्द्रसिंह तोमर,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश रातड़िया,पूर्व विधायक पुष्पा भारतीय,जिला संगठन मंत्री राजेश रघुवंशी,कार्यकारी अध्यक्षगण अम्बालाल हिंगोरिया,अहमद सलीम,पूर्व नपा अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख,नेता प्रतिपक्ष रफत पयामी सहित कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण के साथ उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए ।
                          पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातड़िया ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती,लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया,’हिन्द के जवाहर’ को हमारी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते है ।
                                    शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राघवेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की विरासत हमेशा रहेगी,भारत के विचार और स्वतंत्रता, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और आधुनिकता के उन मूल्यों पर मशाल की तरह प्रकाश डालती रहेगी, जिसके लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित किया,उनकी दूरदर्शिता और अहमियत हमेशा हमारी अंतरात्मा और कार्यों का मार्गदर्शन करते हैं । उन्होंने कहा कि एक महान स्वतंत्रता सेनानी,एक दूरदर्शी प्रधानमंत्री, एक लोकतांत्रिक शख्स जिसने हमारे गणतंत्र की नींव रखी, दुनिया भर में सम्मानित एक राजनेता पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने सभी उत्तराधिकारियों के अनुसरण के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया । पंडित जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन करते है ।
                                         इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन सिंह चौहान,मदनलाल शर्मा,जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश भाटी, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष दिलीप देवड़ा, जिला कांग्रेस आजा विभाग अध्यक्ष संदीप सलौद, जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग अध्यक्ष दीपक सिंह चौहान,पूर्व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बबीता सिंह तोमर, अंजू तिवारी,इष्टा भाचावत, कांग्रेस नेता अजय लोढ़ा, राजेश सोलंकी, मनजीतसिंह टुटेजा, लक्ष्मण मेघनानी,शैलेंद्र बघेरवाल,वहीद जैदी, निर्मल बसेर,हाजी रशीद, कमलेश सोनी लाला, प्रीतम पंचोली,अजय मारू, दशरथसिंह राठौर,रमेश बृजवानी,जितेंद्र सोपरा,संजय नाहर,वर्षा सांखला,रीना बसेर,मोहम्मद आशिफ छीपा, शुभम कुमावत,वकार खान,सागर अंसारी, आबिद खान मेव,समीर खान पठान,जगदीश जटिया,मोहम्मद आरिफ अंसारी,मोहम्मद हुसैन रिसालदार,सादिक गौरी,योगेंद्र गौड,वसीम खान,विश्वनाथ सोनी,पंकज जोशी, सकलेन करार,अंसार खान,आशिफ खान,श्याम खींची,कपिल पंड्या,राहुल पाटीदार,अशोक राव,विजयसिंह सिसोदिया,अजय सोनी,कचरमल जटिया, मुबारिक खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए ।
संचालन कार्यकारी अध्यक्ष अम्बालाल हिंगोरिया ने किया व आभार कार्यकारी अध्यक्ष अहमद सलीम खान ने माना ।

Related Articles

Back to top button