व्यवसाय

दूसरी तिमाही के नतीजे के बाद इंफोसिस 2.95% गिरा:सेंसेक्स में 360 की गिरावट, इसके 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 7 में बढ़त

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार (13 अक्टूबर) को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 360 अंक की गिरावट के साथ 66,060 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं, निफ्टी में भी 75 अंक की गिरावट है, यह 19,720 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 7 में बढ़त देखने को मिल रही है।

इंफोसिस के Q2FY24 नतीजों के बाद शेयर में गिरावट
इंफोसिस के Q2FY24 यानी फाइनेंशियल ईयर 2024 की दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। BSE पर शेयर 2.85% की गिरावट के साथ 1420 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

जुलाई-सितंबर तिमाही में इंफोसिस को ₹6,212 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ है। यह सालाना आधार पर 3% की ग्रोथ है। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹6,026 करोड़ था। Q1FY24 में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹5,945 करोड़ था।

HCL दूसरी तिमाही के नतीजे के बाद निफ्टी का टॉप गेनर
दूसरी तिमाही के नतीजे HCL टेक के शेयर में 2.50% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। यह 30 अंक की तेजी के साथ 1255 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10 बजे HCL निफ्टी का टॉप गेनर है।

HCL का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 10% की बढ़ोतरी के साथ ₹3,832 करोड़ रहा। एक साल पहले Q2FY23 में ₹3,487 करोड़ था। Q1FY24 यानी पिछली तिमाही में HCL का नेट प्रॉफिट ₹3,534 करोड़ था।

कल शेयर बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी गुरुवार (12 अक्टूबर) को शेयर बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 64 अंक की गिरावट के साथ 66,408 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 17 अंक की गिरावट रही, यह 19,794 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट देखने को मिली थी।

Related Articles

Back to top button