प्रदेश

श्री दिगंबर जैन महासमिति ने मूक पशुओं की आत्मा की शांति हेतु णमोकार महामंत्र के जाप किए

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ३० जून ;अभी तक;  संपूर्ण विश्व में अनंतानंत संहार होने वाले मूक पशुओं की आत्मा को शांति प्रदान हो ऐसी भावना के साथ श्री दिगंबर जैन महासमिति संभाग मंदसौर के तत्वावधान णमोकार मंत्र के जाप रखे गए।
                                जाप के तत्पश्चात महासमिति की इस माह की मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में तंबोला गेम्स खिलाए गए और पुरस्कार वितरण किया गया। समय से पूर्व आने वाली महिलाओं के लिए लकी ड्रा भी रखा गया था उनको भी पुरस्कृत किया गया और आगे के प्रोजेक्ट की रूपरेखा तय की गई।
                              इस अवसर पर अध्यक्ष अनुरेखा पाटनी, सचिव अर्पणा जैन, कोषाध्यक्ष उषा विनायका सहित बड़ी संख्या में महासमिति की सदस्याएं उपस्थित थी।

Related Articles

Back to top button