प्रदेश

कलेक्टर ने दो अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया

महावीर अग्रवाल
मंदसौर 18 अप्रैल ;अभी तक;  कलेक्‍टर श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा बताया गया कि नगर भानपुरा में लोटखेड़ी बायपास रोड़ पर बिना मुंडेर के कुंऐ से दुर्घटना की संभावना है। जिसके संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गरोठ से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार लोटखेड़ी बायपास मार्ग 02 माह पूर्व ही पूर्ण होकर वर्तमान में आवागमन चालु हो चुका है।
                                  प्रकरण में भूमि अधिग्रहण का विवाद होने से कुँऐ के मालिक द्वारा सिविल न्यायालय गरोठ में वाद दायर किया गया है, किन्तु उक्त मार्ग पर आवागमन प्रारंभ हुए 02 माह से अधिक हो चुके हैं एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा लापरवाही बरतते हुए उक्त कुंऐ को ढकने एवं सुरक्षात्मक रूप से संकेतक आदि लगाने के संबंध में कोई सुरक्षात्मक उपाय नही किये गये। जिससे गंभीर हादसे होने की आशंका को देखते हुए श्री आदित्‍य सोनी कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग मंदसौर एवं श्री कमल जैन अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग गरोठ को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।
                               प्रकरण में भूमि अधिगृहण में लापरवाही, मार्ग प्रारंभ करने के पूर्व सुरक्षात्मक उपायों का पालन नही किया जाना आदि सुस्पष्ट है। कर्तव्यों के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता को प्रदर्शित करता है। आपका उक्त कृत्य म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 एवं नियम 7 के तहत अपने पदैन कर्तव्यों के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही का परिचायक है। इस संबंध में अपना समाधानकारक उत्तर पत्र प्राप्ति से 03 दिवस की समयावधि में इस कार्यालय में प्रस्तुत करें। उत्तर अप्राप्त रहने की दशा में आपके विरूद्ध एकपक्षीय कार्यवाही की जा सकेगी।

 

Related Articles

Back to top button