प्रदेश

जल मंदिर के शुभारंभ पर रातड़िया परिवार का किया बहुमान

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १७ अप्रैल ;अभी तक;  श्री महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव के पंचदिवसीय कार्यक्रम के तहत सकल जैन समाज युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में खानपुरा स्थित नायरा पेट्रोल पम्प पर समाजसेवी निर्विकार रातड़िया परिवार के सहयोग से जल मंदिर का शुभारंभ किया गया।
                             शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान सकल जैन समाज महिला प्रकोष्ठ मंत्री डॉ. अंजली जैन एवं सहमंत्री निधि गोधा द्वारा रातड़िया परिवार की श्रीमती रेखा निर्विकार रातड़िया का जैन दुपट्टा ओढाकर बहुमान किया तथा गर्मी के मौसम में जल सेवा-उत्तम सेवा प्रकल्प के लिये रातड़िया परिवार को साधुवाद दिया।  इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के गणमान्यजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button