प्रदेश

मध्यप्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न प्रदेश कार्यकारिणी में मंदसौर को मिला प्रतिनिधित्व, महेन्द्र मोड़ प्रदेश सचिव बनाये गये

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २४ मई ;अभी तक;  मध्यप्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ का एक दिवसीय त्रैवार्षिक अधिवेशन  अमरकंटक के सेवा कल्याण आश्रम परिसर में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में पूरे प्रदेश से कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए। जिसमें मन्दसौर से महेंद्र मोड, मनोहर खटवड, दशरथ शर्मा ने अधिवेशन में सहभागिता की ।
                          कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सेक्टर प्रभारी कृष्णपालसिंह भोपाल, अखिल भारतीय महामंत्री भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के किशोरी लाल रैकवार सागर , भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री मधूकर साबले भोपाल थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश जैन ने की। संचालन प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार पाण्डे ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। महासंघ के पदाधिकारियों ने अतिथियों पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया। अधिवेशन में बिजली कर्मचारियों से सम्बन्धित समस्याओं व मांगों पर विचार विमर्श किया गया।
                            अधिवेशन में संगठन कार्य संचालन हेतु नवीन पदाधिकारी व कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर अशोक शुक्ला (भोपाल), प्रदेश महामंत्री सुशिलकुमार पाण्डे (देवास), प्रदेश सचिव महेन्द्र कुमार मोड़ (मन्दसौर) को बनाया गया। मन्दसौर को प्रतिनिधित्व दे कर महेन्द्र कुमार मोड़ को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ का आभार माना है। बिजली कर्मचारी महासंघ मन्दसौर के पदाधिकारियों ने प्रदेश अधिवेशन में सहभागिता करने पर मनोहर खटवड, दशरथ शर्मा तथा नव निर्वाचित प्रदेश सचिव महेन्द्र कुमार मोड़ का पुष्पमाला पहनाकर मन्दसौर में स्वागत किया गया ।
         महेन्द्र कुमार मोड़ के प्रदेश सचिव बनने पर बिजली कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष गोपाल जामलिया, कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश पाण्डे, भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा,संदीप सिंह शक्तावत,नरेन्द्र पाटीदार, अशोक रामावत, चन्द्रकान्त शर्मा, अनिल श्रोत्रिय, बिजली कामगार सहकारी साख संस्था के उपाध्यक्ष द्वारकेश जोशी, संचालक यदुकिशोर व्यास, जगदीश सुनवानिया, राहुल धाकड़, लक्ष्मण खाटकी रिना सोमकुंवर,ओमप्रकाश शर्मा, विनोद भट्ट,राजेन्द्र शर्मा, रामचन्द्र राठौर, दिवान सिंह, देवीलाल मोयल, ओमप्रकाश तनान, पवन  पाटीदार, रामप्रसाद आर्य, अनिल जाट, रमेश मालवीय,मुकेश पाटीदार,चेनसिह,कन्हैयालाल मालवीय, आदि साथियो ने बधाई दी है । उक्त जानकारी बिजली कर्मचारी महासंघ मंदसौर वृत्त के कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश पांडे द्वारा दी गई।

Related Articles

Back to top button