प्रदेश

शाकद्वीपीय (मग) ब्राह्मण समाज ने सूर्य सप्तमी उत्सव मनाया

महावीर अग्रवाल
मंदसौर १७ फरवरी ;अभी तक;  शाकद्वीपीय (मग) ब्राह्मण द्वारा सूर्य सप्तमी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम आराध्य सूर्य देव के चित्र पर पुष्पमाला अर्पण कर पूजन अर्चन किया गया। पश्चात सूर्य चालीसा का सामूहिक पाठ किया।
                          इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ चंद्रकांत शर्मा ने समाज बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा की  हमारे बच्चे प्रतिदिन सूर्य चालीसा का पाठ करें और सूर्य को अर्घ्य दे ऐसा हमें प्रेरित करना चाहिए क्योंकि शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के आराध्य सूर्य देव है जिनकी हमें नित्य पूजन करना चाहिए। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष पुष्करराज शर्मा ने भी अपने विचार रखे।
                             कार्यक्रम के अंत में भगवान सूर्यदेव की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रहलाद शर्मा, योगेश शर्मा, संतोष शर्मा(कालू), जितेंद्र शर्मा, सोनू शर्मा, दिलीप शर्मा, राजेश शर्मा, अजय शर्मा,महेश शर्मा, सन्नी शर्मा,कपिल शर्मा,कुणाल शर्मा,नवीन शर्मा, श्रीकांत शर्मा, प्रतीक शर्मा, गोटू शर्मा, यज्ञ शर्मा, मयंक शर्मा,मनन शर्मा, मातृशक्ति में पूजादेवी शर्मा, श्रीमती दुर्गेश नंदिनी शर्मा, कुसुम शर्मा, निशा शर्मा, सीमा शर्मा, अलका शर्मा, सुधा शर्मा, मंजू शर्मा, जुली शर्मा,नीलम शर्मा शिवांगी शर्मा सहित सभी समाजजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button