प्रदेश

महिलाओं व बालिकाओं पर अत्याचार रोकने में नाकाम रही सरकार- बबीतासिंह तोमर

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २१ जून ;अभी तक;  प्रदेश में महिला सुरक्षा की स्थिति बदतर हो चुकी है। प्रदेश तीन-चार साल की अबोध बालिका से लेकर वरिष्ठ महिला नागरिक तक कोई सुरक्षित नहीं है। पूरे प्रदेश के साथ जिले में भी महिलाओं व बालिकाओं के साथ आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। यह बात एक बयान में जिला कांग्रेस महामंत्री बबीतासिंह तोमर ने कही । श्रीमती तोमर ने कहा कि प्रदेश में बढते भ्रष्टाचार,महँगाई, बेरोजगारी व महिला अत्याचार को लेकर 24 जून को 11 बजे मन्दसौर जिला कांग्रेस कार्यालय के नीचे गांधी चौराहा पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन जैन के नेतृत्व में व जिला संगठन प्रभारी डॉ अर्चना जायसवाल के मार्गदर्शन में विशाल धरना दिया जाएगा ।
                                  श्रीमती तोमर ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार रोकने में भाजपा सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। महिलाओं से गैंग रेप के मामले में मध्यप्रदेश सालों से पहले स्थान पर है। मध्यप्रदेश महिला आत्महत्या में  नंबर 1 है। और अब तो बाल अपराध में मध्यप्रदेश नंबर 1 आने लगा है।
                                   भाजपा सरकार को प्रदेश की जनता और मध्यप्रदेश के सम्मान की रत्ती भर भी चिंता होती तो 18 साल तक महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान देने में निरंतर असफल होने के बाद पद त्याग कर घर बैठ जाना चाहिए, परंतु लोकतंत्र की हत्या कर सौदे से सत्ता हड़पने वालों से सुराज और सुशाशन की उम्मीद बेमानी है। ऐसी सरकार को आगामी चुनाव में जनता उखाड़कर फेंकेगी।
श्रीमती तोमर मन्दसौर जिले के कांग्रेसजनों से धरना में शामिल होने की अपील की है ।

Related Articles

Back to top button