प्रदेश

नगर पालिका खरगोन ने राजस्व वसूली में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया

आशुतोष पुरोहित
 खरगोन  २८  मार्च ;अभी तक; –  संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल व्दारा मध्यप्रदेश की समस्त नगर निगम/नगर पालिका/नगर परिषद के लिए समस्त प्रकार के कर संग्रहण जैसे- सम्पत्तिकर, समेकित कर, जलकर, एवं अन्य करों के संग्रहण अंतर्गत एक मूल्यांकन समिति का गठन किया गया है। यह समिति समस्त नगरीय निकायों व्दारा की जा रही वसूली की समय-समय पर समीक्षा करती है।
वित्तीय वर्ष 2022-23 अंतर्गत प्रदेश के नगरीय निकायों को कर संग्रहण हेतु प्रोत्साहन अनुदान स्वीकृत करने के संबंध में गठित मूल्यांकन समिति के द्वारा की गई अनुशंसा पर प्रशासकीय अनुमोदन उपरांत नगर पालिका परिषद, खरगोन को प्रथम स्थान प्रदान करते हुए 7.30 लाख रुपये का भुगतान स्वीकृत किया गया है।
वित्तीय वर्ष 2022-23 अंतर्गत नगर पालिका खरगोन में कुल 35855 सम्पत्तियॉं दर्ज होकर राषि रूपये 04 करोड़ 12 लाख 66 हजार 385 रुपये की डिमांड में से 03 करोड़ 92 लाख 03 हजार 65 रुपये की वसूली करते हुए 95 प्रतिशत वसूली की गई है। इस प्रकार प्रदेश की अन्य नगर निगम, नगरपालिका, नगर परिषदों की अपेक्षा सबसे अधिक वसूली कर नगर पालिका खरगोन ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। तात्कालिक सीएमओ प्रियंका पटेल की अगुवाई में वसूली अभियान चलाया गया था। राजस्व अधिकारी महेश वर्मा की टीम ने इतिहास रच दिया। पहली बार खरगोन नगरपालिका प्रदेश में वसूली के क्षेत्र में पहले स्थान पर प्रदेश में आई है।
मध्यप्रदेश शासन द्वारा की गई घोषणा उपरांत नगर पालिका खरगोन में कार्यरत समस्त वसूलीकर्ताओं को इसका श्रेय प्रदान करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी एम.आर.निगवाल और राजस्व अधिकारी महेश वर्मा द्रवारा सभी का स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर  नगरपालिका के सभी वसूलीकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सीएमओ निगवाल ने कहाॅ की राजस्व वसूली में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह उपलब्धि हम सब आपकी मेहनत और परिश्रम का फल है। साथ ही यह भी कहा कि इसी प्रकार आगे भी मेहनत करते रहें जिससे कि आप और हम सभी का नाम प्रदेश ही नहीं देश में गौरवांन्वित होगा।

Related Articles

Back to top button