प्रदेश

भानपुरा पुलिस द्वारा पकडा गया धनीये के बोरो के नीचे  छिपाकर ले जाया जा रहा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा

महावीर अग्रवाल
 मन्दसौर २९ अप्रैल ;अभी तक; भानपुरा पुलिस व्दारा महिन्द्रा ट्रेक्टर ट्राली में धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जा रहे चिरे वाला व बिना चिरे वाला 4 क्विंटल 51 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ  डोडाचूरा जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
                                    प्रभारी भानपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक श्री रोहित कछावा के निर्देशन में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक श्री गौरव लाड द्वारा मुखबिर की सुचना पर अवैध मादक पदार्थ  चिरे वाला व बिना चिरे वाला 4 क्विंटल 51 किलोग्राम  डोडाचुरा  व  एक महिन्द्रा ट्रेक्टर ट्राली जप्त कि गई  । जप्त अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की कीमत कोई 9 लाख 60 हजार रु बताई गई है।
                                    श्री कछावा व श्री लाड़ ने बताया कि  सउनि.विक्रमसिंह चौहान को मुखबीर सुचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति महिन्द्रा टेक्टर क्रमांक-MP 14 ZC4975 की ट्राली मे धनिया के बोरो के नीचे कट्टो में छिपाकर ले जा रहा है अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा भरकर उक्त ट्रेक्टर ट्राली को लेकर बर्डीया इस्तमुरार से कुन्तलखेडी के रास्ते भवानीमण्डी की तरफ जाने वाला है । सूचना पर ट्रेक्टर ट्राली चालक आरोपी राजेश पाटीदार पिता रामनारायण पाटीदार उम्र-41 साल निवासी बाबुल्दा के कब्जे से उक्त ट्रेक्टर ट्राली क्रमांक MP 14 ZC4975 व उसमे भरा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा 4 क्विंटल 51 किलोग्राम  को जप्त किया गया आऱोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना भानपुरा पर आरोपी राजेश पाटीदार के विरूध्द अपराध क्रमांक 168/24 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का मामला पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
गिरफ्तारशुदा आरोपी –
                                  राजेश पाटीदार पिता रामनारायण पाटीदार उम्र-41 साल निवासी बाबुल्दा जिला मन्दसौर (म.प्र.)
जप्त मश्रुकाः- डोडाचुरा 4 क्विंटल 51 किलो ग्राम चिरे वाला व बिना चिरे वाला किमती 9,60,000 रूपये तथा महिन्द्रा टेक्टर मय ट्राली के क्रमांक-MP 14 ZC4975 किमती 8,00,000 रूपये, धनिया 4 क्विंटल 55 किलोग्राम किमती 36000 रुपये कुल किमती 17,96,000 रूपये ।

Related Articles

Back to top button