प्रदेश

मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की फिराक में बैठे कांग्रेसी गिरफ्तार

देवेश शर्मा
मुरैना 8 सितम्बर ;अभी तक; मुरैना में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा से ठीक पहले पुलिस ने कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर दिमनी थाने में बंद कर दिया है। यह कांग्रेसी मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की योजना बना रहे थे। इसकी ख़बर जैसे ही पुलिस को लगी, पुलिस ने दीपक शर्मा शहर जिला अध्यक्ष के मकान से कांग्रेसियों को जबरन उठाया और ले जाकर थाने में बंद कर दिया। इस बीच पुलिस और कांग्रेसियों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने भी कांग्रेसियों पर बल प्रयोग किया। घटना शुक्रवार शाम की है।
                                  बता दे कि भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा मुरैना में आ रही है। रात को यात्रा मुरैना में प्रवेश करेगी, उसे ठीक पहले कांग्रेसी सीएम को काले झंडे दिखाने की योजना बना रहे थे। यह योजना कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा के बाजार स्थित निवास पर बनाई जा रही थी। ठीक उसी समय पुलिस को खबर लग गई और पुलिस ने एन वक्त पर धावा बोलकर कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिय।
इस मौके पर ग्रामीण जिला अध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर ने गिरफ्तारी के समय बताया कि भाजपा कांग्रेसियों से डरी हुई है जिसके कारण उसने पहले ही पुलिस भेज कर उनकी गिरफ्तारी करवा दिया। भारतीय जनता पार्टी के लोगों को इस बात का डर है कि मुरैना में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का कहीं विरोध न हो जावे।
पुलिस ने जिन कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया है उनमें जिला अध्यक्ष ग्रामीण मधुराज सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष शहर दीपक शर्मा, गुर्जर समाज के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, संगठन मंत्री सुभाष सिकरवार, मध्य प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजू सोलंकी, बानमोर ब्लॉक अध्यक्ष लोकेंद्र यादव, कुलदीप सिकरवार, कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, जनपद अध्यक्ष अंबाह रामू तोमर, ब्लॉक अध्यक्ष अंबाह उमाचरण शर्मा, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष जितेंद्र डंगस, जसवीर गुर्जर, एडवोकेट मनीष शर्मा, सरपंच गया प्रसाद शर्मा, पार्षद जय राजोरिया व विनोद शर्मा मुख्य रूप से शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button